मुनि श्री 108 निशचिंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान का अभिषेक. शांतिधारा एंव पूजन सम्पन्न हुआ.
BOL PANIPAT : श्री दिगंबर जैन भगवान ऋषभदेव मंदिर, हुड्डा में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 निशचिंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एंव पूजन सम्पन्न हुआ
सर्वप्रथम श्री जी का जिनाभिषेक सम्पन्न हुआ जिसमें भगवान ऋषभदेव बड़े बाबा के प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य अधिवक्ता मेहुल जैन एंव विभोर जैन को प्राप्त हुआ वहीं आज मुख्य शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री रविन्द्र जैन एंव सौरभ जैन परिवार को प्राप्त हुआ
तत्पश्चात अपने आशीष वचनों में मुनिश्री ने कहा कि मंदिर दर्शन से ही सब पापों की निर्जरा होती है जिनप्रतिमा के दर्शन ही सम्यक दर्शन का कारण है जिनालय (जैन मंदिर) जाना और भगवान जिनेंद्र के दर्शन करना अत्यंत पवित्र, शांतिमय और आत्मशुद्धि देने वाला है। इसका महत्व आध्यात्मिक, मानसिक और नैतिक—तीनों स्तरों पर है।
जिनालय में प्रवेश करते ही मन शांत होता है, और भगवान के समक्ष विनम्रता आती है। दर्शन, वंदना और स्तुति से अनंत पुण्य का बंध होता है और कर्मों का क्षय होता है।
जिनालय में जाना जीव में सही मार्ग, सही दृष्टि और सही समझ (सम्यक दर्शन) जगाने में सहायक है।
उन्होंने कहा कि यह हमारा पहला और अत्यंत महत्वपूर्ण रत्न है। मंदिर का शांत वातावरण, प्रतीक और भगवान की प्रतिमा अहिंसा, क्षमा, संयम और मैत्री का संदेश देती है। अभिषेक, ध्यान, पूजा, स्वाध्याय से मन तनाव-मुक्त होता है। जिनालय का वातावरण मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान के निर्विकार रूप को देखकर तप, त्याग, संयम, ब्रह्मचर्य, सत्य, अपरिग्रह जैसी गुणों की प्रेरणा मिलती है। जिनालय में प्रार्थना, पूजा, आराधना, प्रवचनों का सुनना बच्चों और बड़ों में नैतिक संस्कार, अनुशासन, और धर्मभावना पैदा करता है
जिनालय संतो, श्रावकों और समाज को जोड़ने वाला केंद्र है। यहाँ धर्मसभा, प्रवचन और स्वाध्याय से ज्ञान की वृद्धि होती है। दर्शन करने से विनम्रता और कृतज्ञता की भावना जागृत होती है, जिससे अहंकार कम होता है।
दोपहर की बेला में बैंड बाजों के साथ मुनि श्री का मंगल पद विहार हुड्डा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय, माडल टाउन में सम्पन्न हुआ
मार्ग मे जगह जगह लोगों ने अपने घरों एंव प्रतिष्ठानों पर मुनि श्री का भव्य अभिनंदन किया सभी ने मुनि श्री का पाद्द प्रक्षालन एवं महाआरती की गई
इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री दिगंबर जैन पंचायत के सचिव मनोज जैन ने बताया कि हुड्डा प्रवास के बाद अब कुछ दिन मुनि श्री का प्रवास माडल टाउन जैन मंदिर में रहेगा
उन्होंने बताया कि आगामी 27 नवंबर को श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर जिनालय, छोटा मंदिर, जैन महोल्ला का भव्य शिलान्यास का आयोजन होने जा रहा है
उन्होंने कहा कि यह जिनालय आज से लगभग 200 वर्ष पहले जैन मोहल्ले में बनाया गया था और समय-समय पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी होता रहा परंतु आज मंदिर की व्यवस्था के अनुरूप मंदिर का नवनिर्माण होने जा रहा है और यह हमारा सौभाग्य है कि इस मंदिर के शिलान्यास में मुनि श्री 108 निशचिंत सागर महाराज का पावन सानिध्य पानीपत वासियों को प्राप्त हो रहा है आगामी 27 नवंबर को भव्य रूप से इस मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायत के द्वारा किया जाएगा
आज इस शुभ अवसर पर सुखमाल जैन, रविन्द्र जैन, विनय जैन, प्रधान सुनील जैन, उपप्रधान सुरेश जैन, सचिव मनोज जैन, प्रबंधक पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, दिनेश जैन, मनीष जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे

Comments