Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत जिला से फिल्म और नॉन फिल्म संसाधनों के लिए नाम आमंत्रित किए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जनवरी।  जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बसताडा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा जिला स्तर पर पानीपत जिला से फिल्म और नॉन फिल्म संसाधनों के लिए नाम आमंत्रित किए हैं। जिसमें फिल्म स्टूडियो का नाम, फिल्म रिकॉर्डिंग के स्थान, प्रोडक्शन हाउस का नाम, सांस्कृतिक विरासत स्थलों की जानकारी तथा शूटिंग के लिए सुविधाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों के नाम व पते व स्वीकृत फिल्मांकन स्थानों की जानकारी मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि जिले पानीपत से जाने वाले नाम राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर जिले की जानकारी दिखाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि जानकारी देने वाले इच्छुक व्यक्ति आगामी दो दिनों में जिला सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क, विभाग के कमरा नम्बर 413-414 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments