समाधान शिविर में पहुंची 71 समस्याएं. उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश.
-श्रेष्ठ आचरण, अनावश्यक तनाव और संघर्ष से बचाता: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-समाधान शिविर में पहुंचे वालों के साथ करें शिष्टाचारपूर्वक व्यवहार
-शिविर में ज्यादातर समस्याएं, क्रीड, पुलिस और पेंशन विभाग से जुड़ी हुई प्राप्त हुई
BOL PANIPAT , 9 जनवरी। हरियाणा सरकार की जनता से जुड़ी महत्त्वपूर्ण पहल है जनता समाधान शिविर। इस में प्रदेश के सभी जिला व उपमंडल स्तर पर जन समस्याओं की सुनवाई की जाती है। शिविर का समय सवेरे 10 से 12 बजे तक लगातार दो घंटे निर्धारित किया गया है। आम जन की समस्याओं की सुनवाई इसमें अधिकारी शिद्दतपूर्व करते है। आम जन इसे जनता दरबार के नाम से भी जानने लगा है।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित किये जा रहे ये समाधान शिविर सप्ताह में हर वर्किंग डे पर आयोजित किये जाते हैं। इन समाधान शिविरों के साथ जिले के नागरिक सीधे जुडकऱ इनका लाभ ले रहे हैं। विभागों के अधिकारियों के पास पहुंचने वाली समस्याओं पर अधिकारी संज्ञान लेकर पूरी ताकत लगाकर कार्य करके जन समस्याओं का निपटान तत्काल करते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में जो नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं उनके साथ मधुर व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करें। उपायुक्त ने कहा कि शिविर में अलग-अलग तरह के लोगों आते हैं उनके साथ हमें शिष्टाचारपूर्व व्यवहार करना चाहिए। हमें इनके सामाजिक मानदंड और अपेक्षाएं पर खरा उतरना है।
उपायुक्त ने कहा कि शिष्टाचार का मतलब है श्रेष्ठ आचरण। हमें शिविर में शिष्टाचार के नियमों का पालन करना चाहिये। शिष्टाचार हमें अनावश्यक तनाव और संघर्ष से बचाता है। शिष्टाचार से हम अपने आचरण के बारे में सोचते हैं और दूसरों की भावनाओं और अधिकारों का ध्यान रखते हैं।
समाधान शिविर में पहुंचे बलराज वासी महराणा ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि गांव में बना सर्विस स्टेशन लोगों के लिए सिर दर्द बना है। कई बार सर्विस स्टेशन के पानी से मार्ग बाधित होता है व लोगों के आने जाने में समस्या आती है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिये।
शिकायतकत्र्ता सुनीता वासी जगजीवन राम कालोनी ने उपायुक्त से गुहार लगाई की पहले वो जिस राशन डिपों से राशन लेती थी वह कई महीने से बंद है। उसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने उपायुक्त से राशन दिलवाने की मांग की। उपायुक्त ने खादय एवं आपूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिये व राशन दिलवाने के लिए कहा। एक अन्य शिकायत कत्र्ता बिल्लु ने डी प्लान के तहत बनाई गई गली की पेमंट दिलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
समाधान शिविर में हनुमान चौंक के गडरियों ने प्रशासन से गुहार लगाई की उनकी झुगगी ना उठाई जाये। उनके पास और काई आसरा नहीं हैं। सर्दी के इस मौसम में उनपर रहम किया जाये व जो नोटिस भेजा गया है उसपर कार्यवाही नहीं की जाये। उपायुक्त ने ईओ एचएसवीपी को मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिये। एक अन्य मामले में मोहित वासी बड़ौली ने अवैध निर्माण को रूकवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की है। इस संदर्भ में उन्होंने पूरी व्याथा उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, एसडीएम ब्रह़मप्रकाश ,सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments