किसानों के लिए भरोसेमंद है नैनो यूरिया: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 12 सितंबर। इफको द्वारा किसानों की सुविधा के लिए नैनो तरल यूरिया तैयार किया गया है यह यूरिया परंपरागत यूरिया के मुकाबले काफी कारगर है। इसमें खर्च भी कम आता है। इसका उपयोग करके किसान अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि किसान इस यूरिया को किसी भी सैंटर से प्राप्त कर सकते हैं। इफको नैनो तरल यूरिया आत्मनिर्भर भारत में कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर व मजबूत उत्पाद है। उन्होंने बताया कि नैना तरल बिना किसी अनुदान के परंपरागत यूरिया से 10 प्रतिशत सस्ता है जिसकी कीमत 240 रुपये प्रति 500 एमएल बोतल है और इसकी फसल में उपयोग दक्षता 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत है। वो एक प्रकार से परंपरागत से अधिक है।
कृषि किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ वजीर सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने पर 500 एमएल की एक बोतल एक कट्टा परंपरागत यूरिया से ज्यादा पैदावार करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि 500 एमएल की एक बोतल एक कट्टा परंपरागत यूरिया से ज्यादा पैदावार करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि परंपरा की उपयोगितक दक्षता केवल 25 प्रतिशत है बाकि 75 प्रतिशत भूम्रित जल व वातावरण प्रदूषित करता है।
उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग 4 एमएल प्रति लीटर पानी में घोलकर बनाकर पत्तों पर छिडक़ाव द्वारा किया जाता है जिसे किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होता। उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया का उपयोग करने का आहवान किया।

Comments