Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साइक्लोथॉन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे मुख्यमंत्री.पानीपत जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सिंतबर शुक्रवार को नशा मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से प्रारंभ होने वाली साइक्लोथॉन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।बाद दोपहर पानीपत जिले में यह प्रवेश करेगी जिसका पानीपत जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पानीपत जिले में यह यात्रा 2 सिंतबर सुबह पानीपत से चलकर गोहाना की तरफ रवाना होगी।
उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्ति को लेकर खास तौर पर युवाओं को जागरूक करना है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 1 सितंबर शुक्रवार को ही हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गांव ददलाना में जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Comments