विरासत तथा विकास साथ-साथ लेकर चल रहे है नरेंद्र मोदी : गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT : 25 जून, शिव भगवान नील कंठ दूसरे के कष्ट सहकर समाज की सेवा करने का संदेश देते है। नीलकंठ महाराज ने विष पीकर देवताओं तथा सृष्टि की रक्षा की हमे भी अपने उपर चाहे कितने कष्ट आए परन्तु हमें सदेव समाज के कष्ट दूर करने में अपनी पूरी क्षमता लगा देनी चाहिए। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निराला धाम,शिव मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।
कार्यक्रम में पहुंचने पर हरीश मल्होत्रा,सतीश अगी तथा दीपक मल्होत्रा ने पगड़ी पहनाकर तथा अन्य लोगो ने माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शाल ओढाकर गजेंद्र सलूजा का स्वागत किया।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की विकास तथा विरासत साथ साथ चलने चाहिए जो प्रधानमंत्री मोदी बखूबी कर रहे है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर मूलभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास करता वही दूसरी ओर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवाई तथा भगवान शिव के धाम केदारनाथ, महाकाल कॉरिडोर तथा भव्य काशी बना विरासत का संवर्धन किया। कार्यक्रम को, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख ओ बी सी मोर्चा डा राजबीर आर्य,वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा व भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविंद्र तुषामढ़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम।में मुख्य रूप से संजय जैन, रमेश सैन,तरुण पासरीजा,नरेंद्र आजाद,हरीश मल्होत्रा, ईश कुमार राणा,अंकुर सलूजा, अशोक गुलाटी, दा मिड्ढा, अमित,विशाल, किशोर वर्मा तथा जोगिंद्र खन्ना आदि मौजूद रहे

Comments