Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at June 9, 2023 Tags: , , , ,

आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल के नेतृत्व में आईबी पीजी कॉलेज पानीपत के छात्रों ने हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आईबी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल इसाक मोहम्मद के माध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा।  

इनसो छात्र नेता देशवाल  ने बताया की छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इसी वर्ष ही दिल्ली , पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी  प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवांए जांए हर चुनाव की तरह छात्र संघ चुनाव का भी महत्व होता है छात्र संघ चुनाव राजनीति की प्रथम  पाठशाला है छात्र संघ से ही देश के कई बड़े नेता निकलकर आएं है

इनसो शिक्षण संस्थानों में ज्ञापन देने में लगी

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की इनसो हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाकर हर हांल में ही हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव इसी वर्ष सितम्बर मांह में करवांएगी इसी को लेकर आज इनसो ने काँलेजों की और रुख अपना लिया है आज इसी कड़ी में इनसो ने आईबी  कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की है जिसंसे फ़िर छात्रों ने प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर कॉलेज के  प्रिंसिपल अजय गर्ग को हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सोंपा है और लगातार इनसो प्रत्येक कॉलेज में जाकर ज्ञापन देने में लगी है इनसो आर्य कॉलेज, एसड़ी कॉलेज समेत कई कॉलेजों में ज्ञापन दे चुकी है

इसी वर्ष प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवांए जाएं

इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की हरियाणा में बंसीलाल सरकार से 1996 से बंद पड़े चुनाव को लेकर इनसो ने संछर्ष करके 2018 में छात्र संघ चुनाव बहाल करवांए थे लेकिन सरकार इसके बाद अपने वादे से मुकर गई और अभी 5 साल बीत जाने के बाद भी प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करवांए है अब इसी को लेकर इनसो दोबारा जोर सोर से आवाज ऊठा रही है जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के आदेशानुसार इनसो ने दोबारा छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की पहल शुरू की है 1996 से बंद पड़े चुनाव को 22 साल बाद इनसो ने ही बहाल करवाया था लेकिन वो अप्रत्यक्ष रूप से करवांए गए अब इनसो ही 27 साल बाद दोबारा से हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करांएगी

संघर्षशील छात्र आगे आएंगे

इनसो छात्र नेता  देशवाल ने बताया की इनसो का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों के लिए माहौल तैयार करना है जो आखिरी पंक्ति में हैं उनके लिए अच्छे हॉस्टल हों लाइब्रेरी, कॉलेज हों। उन्हें अभिव्यक्ति का अधिकार मिले। शिक्षा का अधिकार मिले। नौजवान को बोलने की, कंटेस्ट करने की ताकत मिलनी चाहिए। उनमें लीडरशिप क्वालिटी तैयार करना चाहते हैं.

इनसो छात्र नेताओं ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाली के इस संघर्ष में सब आगे आकर इसका नेतृत्व करें. इससे इस आंदोलन को एक विशेष मजबूती मिलेगी और सरकार को प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव तो कराने ही होंगे, लेकिन छात्र समुदाय को इसके लिए संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा

इस अवसर पर छात्र नेता रोहित मलिक ,प्रकाश सिंह , विनय गर्ग, टोनी शर्मा, अखिलेश  कुमार, हरेंद्र सैनी, रजत आदि छात्र मौजूद थे

Comments