स्काईलार्क पर्यटन केंद्र सभागार में एक्सपोर्ट एंड इकोनॉमिक विषय पर राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन आयोजित।
-राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में लगभग 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग।
-सेमिनार में विभिन्न एसोसिएशन ने किये अपने विचार साझा।
-योजनाओं और समस्याओं पर रहा फोकस।
BOL PANIPAT , 30 जनवरी। केंद्र सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल द्वारा मंगलवार को स्काईलार्क पर्यटन केंद्र के सभागार में एक्सपोर्ट एंड इकोनॉमिक विषय पर एक राष्ट्र स्तरीय के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम की योजनाओं व लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल के निदेशक संजीव चावला ने की। कार्यक्रम में औद्योगिक नगरी के कई उद्यमियों ने भाग लिया।
सेमिनार के दौरान जिले की विभिन्न एसोसिएशन ने भी अपने विचार साझा किये तथा अपनी सफलता में एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल की भूमिका का उल्लेख किया। सेमिनार में प्रश्नोत्तरी सेशन का भी आयोजन किया गया। एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल के सहायक निदेशक सतपाल ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। सेमिनार में एमएसएमई सेंटर पानीपत जिला के सहायक निदेशक दीपक वर्मा ने राज्य सरकार की निर्यात नीतियों पर प्रकाश डाला।
सेमिनार में संजीव चावला ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी व बताया कि कैसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयां एक्सपोर्ट एवं ई कॉमर्स पद्धति को अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अवगत कराया कि उद्यमियों में ऊर्जा का अपार भंडार है जो सभी समस्याओं को झेलते हुए आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं और उद्यमियों को क्यूसीडी (क्वालिटी, कोस्टिंग एंड डिलीवरी) मंत्र को हमेशा याद रखने के लिए कहा तथा भिन्न भिन्न तरह के बिजनेस टूल के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में निर्यात से सम्बंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की विभिन्न नीतियों और योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की तथा जिले की विभिन्न एसोसिएशन ने निर्यात के लिए सुझाव दिए और अपनी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
सेमिनार में इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद के क्षेत्रीय निदेशक (नई दिल्ली) राकेश सूरज ने उत्पादों के लिए निर्यात के अवसरों के बारे में प्रतिभागियों को संबोधित किया व अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में विदेश व्यापार कार्यालय (पानीपत) के संयुक्त निदेशक विशाल शर्मा ने निर्यातकों के लिए जरूरी पंजीकरण प्रक्रिया और योजनाओं के बारे में बताया। सेमिनार में कुलदीप सिंह, शाखा प्रबंधक, निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड (इसीजीसी) ने प्री, पोस्ट शिपमेंट क्रेडिट, इंश्योरेंस कवर, विदेशी बाजार की पहचान आदि विषयों पर व्याख्यान दिया।
सेमिनार में इंडियन ट्रेड पोर्टल के प्रतीक अशोक नावले, तथा मनीष शर्मा, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) ने ट्रेड इनफोमेसन पोर्टल के माध्यम से निर्यात से संबंधित विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में कॉ-फाउंडर डिजिटल द्रोणाचार्य प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत के आकाश शर्मा और गवर्नमेंट आफ इक्पेंशन प्रोजेक्ट ओएनडीसी (दिल्ली) सुश्री अदिति सिंघा ने ई कॉमर्स मार्केटिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में स्माल इंडस्ट्रीज इंजीनियरिंग वर्कशॉप एसोसिएशन पानीपत के प्रधान सुखवीर सिंह मलिक ने सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

Comments