Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता “बेटी बचाओ” का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आज आई.बी. पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस और एन.सी.सी यूनिट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता “बेटी बचाओ” का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में लगभग अलग-अलग राज्यों से 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सोनिया बीकॉम फाइनल ईयर, चौधरी देवी लाल मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज, सिवाह ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान हर्षिका, बी.ए. फर्स्ट ईयर, सी.एम. के नेशनल पी.जी. गर्ल्स कॉलेज सिरसा ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान प्रीति, बी. ए. सेकंड ईयर, आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डॉ प्रवीण कुमार और प्रोफेसर रेखा शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ मधु शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ का मुख्य उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को सुरक्षा प्रदान करना है और बेटियों के जन्म दर में बढ़ोतरी करना है। शिक्षित व खुशहाल बेटी हमारे देश व समाज का भविष्य होती है जिस समाज में बेटियों का सम्मान नहीं है वह समाज तरक्की नहीं कर सकता। एन.एस.एस यूनिट के संयोजक डॉ जोगेश जी ने कहा कि हमें हर जगह बेटियों को बेटों के बराबर समान अधिकार देने चाहिए और लोगों के दिल में एक अच्छी सोच को और बढ़ावा देना चाहिए।

एन.सी.सी यूनिट के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश जी ने कहा की बेटियों के जन्म होने पर उसे वैसे ही धूमधाम से मनाए जिस तरह बेटों के जन्मोत्सव को मनाया जाता है। इस आयोजन में प्रोफेसर पूजा, प्रोफेसर नीतू मनोचा, प्रोफेसर ऋतु, प्रोफेसर सुमन मलिक, प्रोफेसर साक्षी और प्रोफेसर मंजली ने अहम भूमिका निभाई।

Comments