पीसीसी अकैडमी ने पानीपत के 250 टीचर्स को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया।
BOL PANIPAT : आज पानीपत जीटी रोड स्थित हाइव होटल में एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। एजुकेशन फेयर में सभी स्कूलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर पीसीसी अकैडमी ने पानीपत के 250 टीचर्स को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया। पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में अध्यापक पूरा वर्ष लगातार बच्चों पर मेहनत करते हैं। उन्हें विषय के बारे में विस्तार से ज्ञान देते हैं। परीक्षा होने पर विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाते हैं और अगली कक्षा में पहुंच जाते हैं। विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी होती है जिसके चलते वह बड़ी से बड़ी परीक्षा को भी पार कर जाते हैं और बड़े-बड़े पदों पर सुशोभित होते हैं। घर परिवार व समाज के लोग शिक्षित होने के बाद बच्चों को उचित सम्मान देते हैं। यही उनके लिए जीवन भर के लिए पुरस्कार है। स्कूलों में भी परीक्षा के परिणाम वाले दिन सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल ,मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है परंतु कहीं ना कहीं सर्वश्रेष्ठ टीचर को अनदेखा कर दिया जाता है। मां बाप भी अपने बच्चों को अच्छे मार्क्स लाने पर महंगे महंगे गिफ्ट देते हैं परंतु टीचर को तहे दिल से धन्यवाद भी नहीं बोलते।

इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने इस एजुकेशन फेयर में आए हुए सभी स्कूलों के टीचरों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर नवाजा। पानीपत के एसडीवीएम स्कूल जूनियर विंग, आईबीएल पब्लिक स्कूल, आर्य कॉलेज, आरपीआईआईटी कॉलेज, लिटिल प्लैनेट प्लेवे स्कूल, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, विक्टर पब्लिक स्कूल, जिनवाणी पब्लिक स्कूल एवं अन्य स्कूलों के टीचर्स ने फेयर में पहुंचकर बेस्ट टीचर अवार्ड प्राप्त किया । इस मौके पर निदेशक शिल्पा परुथी ने कहा हमें कभी भी शिक्षक को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि शिक्षक ही समाज में एक ऐसा रोल अदा करते हैं जो कोई नहीं करता। यदि कोई भी इंसान आज जिस मुकाम पर है बिना शिक्षक के वह उस मुकाम को हासिल नहीं कर सकता । शिल्पा परुथी के अनुसार समाज के सभी लोगों को शिक्षक का सम्मान करना चाहिए । इस मौके पर रुचिका चौधरी को भी बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया । इस मौके पर सिमरन, मोनिका, प्रियंका, संजोत, अनुज चौधरी, ललित, दीपक आदि मौजूद रहे।

Comments