Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में केमिस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हुई। इस प्रतियोगिता में प्रवीण( सीआर कॉलेज, हिसार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,छवि (आईबी कॉलेज, पानीपत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं साक्षी गुप्ता  (मुकुंद लाल कॉलेज, यमुनानगर)  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस  अवसर पर डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करती हैं तथा उनके संपूर्ण विकास में सहायता करती हैं। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रंजना शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹500 द्वितीय स्थान को ₹300 तथा तृतीय स्थान वाले विद्यार्थी को ₹200 से सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉक्टर मोहम्मद ईशाक, डॉक्टर विक्रम कुमार, प्रोफेसर ईरा गर्ग  एवं प्रोफेसर सिमरन का विशेष योगदान रहा।

Comments