Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाई बसंत पंचमी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर और मुख्यध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा दीप जलाकर किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्र्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने ‘माँ सरस्वती‘ की वंदना की और इसके बाद अध्यापिका सोनिया वेद ने ‘मेरे स्वरों को अपना स्वर दो‘ एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया।

‘माँ सरस्वती शारदे‘ गीत पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। अंत में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकओं ने माँ सरस्वती की आरती उतारी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में बताया कि बसंत पंचमी एक हिन्दु त्यौहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पँाचवें दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता हैं जिसमें सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ,अभिभावकों , विद्यार्थियो एवं सभी सहकर्मियों को हार्दिक बधाई दी।
मंच का संचालन अध्यापिका सुदेश शर्मा और रंजना ने किया।

Comments