Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 28, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया I इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतुल जैन, डॉ0 पूनम रोहिल्ला, अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे I विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन के विषय में अपने विचार प्रकट किए I विद्यार्थियों को उनकी महत्वपूर्ण खोज स्पेक्ट्रोस्कोपी के विषय में भी जानकारी दी गई I राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उनकी इसी खोज को समर्पित है I विज्ञान अध्यापिका मिस स्वेता ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्ष 2022 का राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्वीकृत दृष्टिकोण है I अतः उन्होंने विज्ञान में रुचि रखते हुए इस क्षेत्र में देश का योगदान देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया I

Comments