डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) साप्ताहिक कैंप का समापन
– सन्नी त्यागी साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक पेशेवर संस्थापक एवं निदेशक साइबर थ्रेट, हरियाणा साइबर अपराध अन्वेषक ने किया छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 19 से 25 जनवरी 2024 तक सुचारू रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक कैंप आयोजित किया गया। जिसका 25 जनवरी 2024 को समापन किया गया। इस कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों में नैतिक उत्थान और समाज एवं राष्ट्र के प्रति ज़िम्मेदार बनाने के उद्देश्य से वैदिक संस्कार शाला, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। इसके अलावा कैंप में विद्यार्थियों का रचनात्मक कौशल भी बढ़ाया गया। इसके लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विषय रहे- ‘माई विज़न विराट भारत-2047’ और ‘पर्यावरण बचाओ’ बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से कला को रंगों की दुनिया में उकेरा। 25 जनवरी 2024 को सन्नी त्यागी , साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक पेशेवर, संस्थापक एवं निदेशक साइबर थ्रेट, हरियाणा साइबर अपराध अन्वेषक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर सुनील दत्त , हेड कांस्टेबल सेक्टर-29 ने भी विद्यार्थियों को आधुनिक उपकरणों के माध्यम से बढ़ रहे साइबर अपराधों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सन्नी त्यागी ने कहा कि आज दैनिक जीवन पहले से कहीं अधिक प्रौद्योगिकी पर निर्भर है। लेकिन संभावित खतरे हर डिवाइस और प्लेटफार्म के पीछे छिपे है। इसलिए साइबर अपराधियों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।

प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की एवं प्रशंसा-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि आज की डिजिटल की दुनिया में हम साइबर सुरक्षा को नज़र अंदाज नहीं कर सकता। एक भी सुरक्षा उल्लंघन से लाखों लोगों की निजी जानकारी उजागर हो सकती है। इसलिए हमें इन उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं अध्यापकगण और बच्चे मौजूद रहे।

Comments