Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेरा युवा भारत पानीपत द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, पानीपत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत माई भारत – माई वोट थीम पर एक पदयात्रा निकाली गई तथा सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त युवाओं के लिए ज्ञान प्रतियोगिता व सेमिनार के द्वारा युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं का सम्मान रहा, जिससे युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत की तरफ से प्रोग्राम सहायक मोहित राठी, प्रवीण एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर, प्रिंसिपल व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Comments