नवयुग पब्लिक स्कूल ने ली पानीपत जिले में सबसे अधिक मेरिट
BOL PANIPAT : आज हरियाणा विद्यालय बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें पानीपत जिले के नवयुग पब्लिक स्कूल द्वारा पानीपत जिले में सबसे अधिक मेरिट प्राप्त करने का स्थान प्राप्त किया जिसमें नवयुग स्कूल के चेयरमैन पंकज मान ने बताया कि हमारे स्कूल की दसवीं कक्षा में 86 बच्चों ने कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है जिसमे 90 % से अधिक 35 बच्चे व 80% से 90% के बीच 51 बच्चे है.
वही नवयुग पब्लिक स्कूल की अंजली 489 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही अंश मित्तल 488 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा निशांत 486 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा अभिषेक 484 अंक लेकर चौथे स्थान और आशु 481 अंक लेकर पांचवे स्थान पर रहीवही नवयुग स्कूल के चेयरमैन पंकज मान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी इस मौके पर नवयुग एजुकेशन सोसायटी की डायरेक्टर संगीता दहिया ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही अच्छे परिणाम दिलाने पर स्कूल के सभी अध्यापकों को भी शुभकामनाएं दी

Comments