Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 14, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : शनिवार 14 मार्च 2026, अग्रकुल सेवा संस्था द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में आर्य महाविद्यालय की छात्रा दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल कर सबका गौरव बढ़ाया। दिव्या को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं महाविद्यालय के छात्र नीतीश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीतीश को द्वितीय स्थान के लिए 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज हमेशा से ही अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर समाजसेवी वेदप्रकाश पालीवाल,डॉ. मनीषा डूडेजा, आस्था गुप्ता, डॉ. सोनिया सोनी तथा पंकज चौधरी मौजूद रहे । सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

Comments