एनसीसी से संवरेंगे देश के भविष्य के सिपाही: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति का संचार ही एनसीसी का उद्देश्य
-हर स्कूल और कॉलेज में बढ़ेगी एनसीसी कैडेट्स की संख्या
-प्रशासन देगा वर्दी व संसाधनों में सहयोग
BOL PANIPAT , 6 नवंबर। जिला उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में स्कूल और कॉलेजों के एनसीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि जिले के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बन सकें।
डॉ. दहिया ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत कड़ी है। जो युवा एनसीसी से जुड़ते हैं, उनमें देशभक्ति, सेवा और जिम्मेदारी की भावना स्वत: विकसित होती है। प्रशासन दानी वीरों के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स को वर्दी उपलब्ध कराएगा और उन्हें हर कार्यक्रम में पूरा सहयोग देगा।
डॉ दहिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर स्कूल और कॉलेज में एनसीसी का झंडा गर्व से लहराए। उपायुक्त डॉ दहिया ने एनसीसी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत एजेंडे पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रशासन हर स्तर पर एनसीसी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर डीईओ राकेश बूरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी समेत विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में एनसीसी विस्तार को लेकर सकारात्मक सुझाव भी रखे गए।

Comments