Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


श्री जन पब्लिक स्कूल प्रकरण में जिला प्रशासन त्वरिता से लिया सज्ञान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 29, 2025 Tags: , , , ,

दोषी स्कूल संचालक व ड्राईवर के खिलाफ हुई एफ आई आर.

मानव अधिकार आयोग कि टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से की बैठक

डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश सभी ऐसे अवैध स्कूलों का करे निरीक्षण

तुरंत करे बंद, संचालकों खिलाफ हो कार्यवाही।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की रिपोर्ट सौपी अधिकारी को।

BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। श्री जन पब्लिक स्कूल जाटल रोड पानीपत में दुसरी कक्षा के बच्चे को स्कूल में उलटा लटकाकर पीटने की घटना पर जिला प्रशासन ने तुरंत सज्ञान लिया है, वही मानव अधिकार की टीम ने भी घटना की जानकारी जुटाने के लिए सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चैयरमैन जस्टिस ललित बत्रा, सदस्य कुलदीप जैन, सदस्य दीप भाटिया, पुलिस अधीक्षक भुपेंद्र सिह, अतिरिक्त उपायुक्त डाक्टर पंकज यादव तथा जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था, इस स्कूल को बंद करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था, नोटिस के बाद भी स्कूल संचालिका प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से स्कूल चला रही थी।
भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसके लिए डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे सभी स्कूलों की जांच की जाए, जो स्कूल सरकार के नियमों के अनुरूप नही चल रहे है उनको बंद किया जाए और संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने जांच के बाद बताया कि श्रीजन पब्लिक स्कूल, जाटल रोड पानीपत में किराये के भवन में बिना किसी मान्यता के संचालित किया जा रहा था। एक जानकारी के अनुसार स्कूल संचालिका स्कूल का स्थान बदलती रहती है, पहले यह स्कूल रिफाइनरी टाउनशिप गाँव ददलाना में संचालित किया जा रहा था।
उन्होंने बताया की निदेशालय, शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा पत्र क्रमांक KW20/1-2016 ACD (1) दिनांक 25.04.2025 द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को गैर मान्यता प्राप्त एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिए गये थे। उक्त निर्देशों की अनुपालना में माह मई 2025 में क्लस्टर हेड, कृष्णपुरा, पानीपत द्वारा उक्त स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि उक्त स्कूल गैर मान्यता प्राप्त है। इस बाबत कलस्टर हेड, कृष्णपुरा, पानीपत द्वारा उक्त स्कूल संचालिका रीना को दिनांक 03.05.2025 को स्कूल बंद करने का नोटिस दिया गया तथा स्कूल संचालिका ने स्कूल बंद करने की बात को स्वीकार करते हुए स्कूल बंद कर दिया गया। कलस्टर हेड, कृष्णपुरा, पानीपत द्वारा लगातार 3-4 दिन तक उक्त स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर स्कूल बंद पाया गया । इसके उपरांत माह जून 2025 में गर्मियों की छु‌ट्टियाँ हो गयी तथा इसके बाद स्कूल के अवैध रूप से संचालन की बात किसी भी माध्यम से विभाग के संज्ञान में नहीं आई ।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने बताया कि श्रीजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को उल्टा लटकाकर मारपीट करने की एक सोशल मिडिया पर वायरल विडियो के माध्यम से शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला आया तथा खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत द्वारा प्रिंसिपल, GSSS जाटल, प्रिंसिपल GGSSS मॉडल टाउन, प्रिंसिपल, GSSS, तहसील कैंप तथा हेडमास्टर GHS नूरवाला की टीम गठित करते हुए तुरंत प्रभाव से स्कूल जाकर मामले की जाँच करने बारे आदेश दिए गये । उक्त जाँच समिति द्वारा दिनांक 29.09.2025 को मौके पर जाकर स्कूल निरीक्षण किया गया तथा अपनी जाँच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत को पत्र क्रमांक SPL-01 दिनांक 29.09.2025 को सौंपी गयी। उक्त जाँच रिपोर्ट में वर्णित है कि ‘वायरल विडियो जिसमें बच्चों की पिटाई व एक बच्चे को उल्टा लटकाया गया है यह घटना पूर्ण रूप से सत्य है। यह अवैध स्कूल CRC के नोटिस (बंद करने) के उपरांत भी किराये के मकान में अवैध रूप से चलाया जा रहा था’ । उक्त जाँच रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत के द्वारा कार्यालय पत्र क्रमांक 6690 दिनांक 29.09.2025 के द्वारा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत को आगामी कार्यवाही हेतू भेज दी गयी ।

उक्त मामले बारे पुलिस विभाग द्वारा FIR नंबर 0276 दिनांक 27.09.2025 को FIR दर्ज कर दी गयी है तथा आरोपी स्कूल संचालिका रीना तथा ड्राईवर अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Comments