Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


नीरज ने देश का नाम रोशन किया: रविंद्र राजू

By LALIT SHARMA , in Politics SPORTS , at July 24, 2022 Tags: , , , ,

-भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन रविंद्र राजू ने सांसद संजय भाटिया व जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के साथ खंडरा गांव पहुंच नीरज चोपड़ा के परिजनों को दी जीत बधाई।

BOL PANIPAT : 24 जुलाई,नीरज चोपड़ा के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर देश भर मे खुशी का माहौल है । आज भाजपा के एक अहम पदाधिकारी प्रदेश महामंत्र संगठन रविंद्र राजू नीरज चोपड़ा के पदक जीतने पर बधाई देने उनके गांव खंडारा पहुंचे । उनके साथ सांसद संजय भाटिया व ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता रहे। रविंद्र राजू ने नीरज के परिजनों से मिलकर बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा की नीरज ने विश्व मे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा पहले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश गौरव बढ़ाया है। इसके लिए बधाई व शुभ कामनाएं। सांसद संजय भाटिया ने कहा की नीरज देश के लिए पूरी जी जान से जुटा है नीरज व पूरा परिवार बधाई का पात्र है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से सीधी बात कर उनका हौसला बढ़ाते है। मुख्यमं त्री मनहोर लाल के नेतृत्व हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है ओलंपिक में पदक जीतने पर अढ़ाई करोड़ से छह करोड़ तक की प्रोत्साहित खिलाड़ियों को दी जो देश मे सर्वाधिक है। हाल में खेलने जा रहें खिलाड़ियों को अग्रिम तौर पर प्रोत्साहन राशि अढ़ाई अढ़ाई लाख की राशि दी है। ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने नीरज चोपड़ा के परिजनों को बधाई देते हुए कहा की नीरज ने भारत की शान में चार चांद लगा दिए। देश के साथ साथ पानीपत जिले का मान बढ़ाया हैं ।

आप सब व सारे देश वासी बधाई के पात्र है। डा अर्चना ने कहा नीरज आज करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। बहुत सारे युवा उनको आदर्श मान कर खेलो में कड़ी मेहनत कर रहें है। उन्होंने शुभ कामनाएं देते हुए कहा की नीरज भविष्य मे भी इसी प्रकार देश का नाम रोशन करता रहें।

Comments