Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रमोद कुमार विज को दिया समर्थन.

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 15, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT 15 सितंबर। पानीपत शहरी विधानसभा से प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने रविवार को पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग के निवास पर अग्रवाल समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रमोद कुमार विज ने कहा कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो हर समाज को साथ लेकर कार्य करती है। अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रमोद कुमार विज को समर्थन दिया और विश्वास दिलवाया कि इस बार चुनाव में उनकी भारी मतों से जीत होगी।
प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। जनसंपर्क अभियान के तहत उनको हलके के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस बार भाजपा सरकार प्रदेश में भी हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि समाज के लोगों के लिए उनके घर के द्वार 24 घंटे खुले हैं। वह उनकी समस्याओं को वह अपनी समस्या समझकर हल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर समाज के लोगों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार सिर्फ वायदा करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह सभी वायदों को भूल जाती है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। प्रमोद कुमार विज ने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर विकास का पहिया ओर तेजी से दौड़ेगा और जैसे बिना भेदभाव के पहले विकास कार्य होते आएं हैं वैसे ही विकास कार्य होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वह आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में अपना मतदान दें और उनको विजयी बनाएं। इस मौके पर महेश थरेजा व समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। उसके बाद उन्होंने सेक्टर 12 स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित होकर आशीर्वाद लिया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Comments