Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में किसी तरह की लापरवाही सहन नही होगी: पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 मई 2024, करनाल लोकसभा के सामान्य आब्जर्वर ई.रविन्द्रन व पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया आईपीएस ने वीरवार को जिला सचिवालय में पानीपत जिला की चारों विधानसभा के एआरओ व अन्य नोडल अधिकारियों की मीटिंग लेकर लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
इस मौके पर खर्च पर्यवेक्षक आर.वी. प्रदमेश, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र दहिया, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया ने कहा कि नाकाबंदी और पेट्रोलिग पार्टी पूरी मुस्तेदी के साथ वाहनों पर नजर रखें और लगातार चेकिंग करें। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में किसी तरह की लापरवाही सहन नही होगी और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा आमजम को चुनाव के दौरान सुरक्षा से संबंधि किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत देनी है तो उनके मोबाइल नंबर 7419600112 पर दे सकते है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा लगातार वाहनों पर नजर रखी जा रही है और जिला की लगती सभी सीमाओं के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सभी थाना प्रबंधक व चौंकी इंचार्जों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए है कि वे क्षेत्र में लगातार गश्त कर शरारती व असामाजिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए है।

Comments