Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


अब मडलौडा से हरिद्वार और समालखा के लिए शुरू हुई बस सेवा


राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

BOL PANIPAT , 13 जून। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा जिले के मडलौडा कस्बे से हरिद्वार तथा समालखा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। मंगलवार को हरिद्वार व समालखा जाने वाली बसों को राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इन बसों के शुरू होने से इसराना विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले के आम यात्रियों को फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मडलौडा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए भी लड़कियों के लिए विभिन्न गांवों में आने जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि इन बसों की सेवा शुरु होने से मडलौडा कस्बे के लगभग 30 गांवों के आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा क्योंकि हरिद्वार धार्मिक स्थल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का निरन्तर आना-जाना होता है। इसी कड़ी में मडलौडा से समालखा जाने वाली बस सेवा से मडलौडा, इसराना सहित समालखा खण्ड के लोगों को फायदा मिलेगा।
इन बसों की इस प्रकार रहेगी समय-सारणी और रूट
जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मडलौडा से हरिद्वार जाने वाली बस हर रोज प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर मडलौडा से चलेगी और सायं को इसी समय मडलौडा पंहुचने का समय रहेगा। इसी प्रकार मडलौडा से समालखा को जाने वाली बस सेवा मडलौडा से हर रोज प्रात: 7 बजे मडलौडा से चलकर इसराना विधानसभा क्षेत्र के वैसर, भण्डारी, नैन, अलुपुर होते हुए इसराना, माण्डी, चमराड़ा, किवाना होते हुए समालखा पंहुचेगी। यह बस हर रोज आने जाने के 6 चक्कर मडलौडा से समालखा तक लगाएगी। इस बस सेवा से हर रोज सैकड़ो यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Comments