Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


गेहूं खरीद केन्द्रो पर न हो कोई भी कोताही : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 14, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 14 अप्रैल। शुक्रवार को डीसी वीरेंद्र दहिया ने समालखा अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के आदेश दिए।
उन्होंने गेहूं खरीद के लिए नियुक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित सुविधाएं मुहैया करवानी है। इस दौरान उन्होंने आढतियों से मुलाकात के उपरांत कहा कि खरीद के साथ-साथ उठान कार्य को भी नियमित किया जाएगा ताकि गेहूं खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Comments