Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


नहर में नहाने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई


-नहरों के आसपास पुलिस करेगी लगातार पेट्रोलिंग

BOL PANIPAT :5, जुलाई। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से नहर, रजबाहों पर नहाने या कपड़े धोने पर धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से नहाने पर रोक लगाने के उपरातं भी कुछ नहरों में नहाते या कपड़े धोते नजर आ रहें हैं। जिसके फलस्वरूप हर दिन नहरों में नहाने या कपडे धोने वालों की डुबने जैसी घटनाएं घट रही हैं। जिला प्रशासन  की तरफ से प्रतिबंध होने पर भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहें है। उन्होंने कहा कि अब नहर या रजबाहों में नहानेे या कपड़े धोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। पुलिस द्वारा नहरों, रजबाहों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

Comments