Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में एन.एस.एस. इकाई द्वारा विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल विषय से करवाया अवगत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT – बुधवार 7 मई 2025, बुधवार को भारत सरकार के निर्देशानुसार आर्य कॉलेज की एन.एस.एस. द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों व प्राध्यापकों को मॉक ड्रिल के विषय के बारे में अवगत करवाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल देश के सभी नागरिकों के लिए क्यों जरूरी है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित हमलों के दौरान आपातकालीन प्रतिक्रियाओं का समन्वय सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को चालू करना, बंकरों की सफाई और मरम्मत करना तथा शत्रुतापूर्ण हमलों के खिलाफ सुरक्षात्मक उपायों पर नागरिकों को प्रशिक्षित करना शामिल होगा। कॉलेज की प्रध्यापिका डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए 7 मई को राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। हरियाणा में लगभग 3000 से अधिक स्वयंसेवकों को शामिल करने वाली इस ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, आश्रय की तत्परता और निकासी प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जाएगा। एनसीसी कैडेट, होमगार्ड और छात्रों सहित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शत्रुतापूर्ण स्थितियों के लिए तैयार रहने के लिए सिमुलेशन में भाग लेंगे। अंत में उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में मॉक ड्रिल जिला सचिवालय, पानीपत रिफाइनरी, जिला जेल और डीईओ कार्यलय में होगी। मॉक ड्रिल का समय सांय 4 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई के प्रभारी प्राध्यापक विवेक गुप्ता, सहप्रभारी डॉ. मनीषा ढुढेजा व कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments