आई.बी.महाविधालय में पोषण सत्र व रक्तदान पंजीकरण अभियान का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविधालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीमा के निर्देशन में भारत सरकार “राष्ट्रिय पोषण माह” और “सशक्त” , “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत पोषण जागरूकता अभियान ,उच्च रक्त चाप व मधुमेह जाँच ,माता एवं शिशु स्वास्थ्य ,एनीमिया ,उन्मूलन एवं रक्तदान पंजीकरण शिविर का आयोजन विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है | जिसमे आई. बी. महाविधालय में भी रक्तदान पंजीकरण विधार्थियों द्वारा करवाया गया है व पोषण परामर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमे पोषण सम्बन्धी जानकारी व विधार्थियों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में विधार्थियों को डॉक्टर सीमा द्वारा जागरूक किया गया | महाविधालय की प्राचार्य डॉक्टर शशि प्रभा मलिक ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण माह हर साल 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक मनाया जाता है , जिसका मुख्य उद्देश्य देश में कुपोषण को ख़त्म करना है | “स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार” अभियान सितम्बर महीने की शुरुवात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था जो महिलाओ और बच्चो को स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने पर केन्द्रित है | उन्होंने रक्तदान पंजीकरण करने वाले विधार्थियों का उत्साहवर्धन किया | डॉक्टर सीमा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधार्थियों को संतुलित आहार और पौषिक भोजन की आदतों के महत्व के बारे में जागरूक करना है | विधार्थियों के रक्तदान पंजीकरण के लिए स्थानीय रेडक्रॉस से डॉक्टर पूजा सिंघल ने ऑनलाइन लिंक विधार्थियों के लिए दिया | ग्रह विज्ञान दिमाग से सहायक प्राध्यापिका अंशिका ने विधार्थियों को रक्तदान अभियान के लिए पंजीकरण करने में सहयोग किया |

Comments