Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में रत्नावली युवा सांग महोत्सव का आयोजन 18 मार्च से 21 मार्च 2024

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 16, 2024 Tags: , , , ,

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम

डॉ महासिंह पूनिया निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविधालय, कुरुक्षेत्र करेंगे सांग महोत्सव का उदघाटन

दादालखमी चंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पानीपत ने लिया कार्यक्रम के प्रचार का बीड़ा

पानीपत शहर और ग्रामीण प्रदेश के हर व्यक्ति का सांग महोत्सव में लुत्फ़ उठाने हेतू कॉलेज ह्रदय से स्वागत करता है: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 16 मार्च,

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र एवं एस.डी. पी.जी. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय 9वें रत्नावली युवा सांग महोत्सव की शुरुआत सोमवार से अपरान्ह 1.30 बजे से होगी । दादा लखमीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पानीपत कार्यक्रम की लोकप्रियता एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार के लिय विशेष सहयोग कर रही है । रत्नावली युवा सांग महोत्सव का उदघाटन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ महासिंह पूनिया करेंगे । 18 से 21 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय सांग महोत्सव में प्रत्येक दिन एक कॉलेज द्वारा एक सांग पेश किया जाएगा । यह जानकारी संवाददाताओ से बातचीत करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी । उनके साथ कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता और डॉ एसके वर्मा भी उपस्थित रहे । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि करनाल जोन इस रत्नावली युवा सांग महोत्सव आयोजित करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से एसडी पीजी कॉलेज को मिली है । 70 कालेजो वाले इस जोन से उन चार कालेजो के सांगो को दिखाने के लिए चुना गया है जिन्होनें कुरुक्षेत्र में आयोजित रत्नावली फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ चार स्थानो पर कब्ज़ा किया था । उन्होनें कहा कि इन सांगो को प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि इनके आयोजन का मकसद हरियाणवी लोक साहित्य और लोक गीतों को जन-जन तक पहुँचाना और लोकप्रिय करना है । 18 मार्च को आरकेएसडी कॉलेज कैथल, 19 को एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स नरवाना, 20 को आर्य पीजी कॉलेज पानीपत और 21 को एसडी पीजी कॉलेज पानीपत अपना सांग प्रस्तुत करेंगे । माननीय मुख्य अतिथि के साथ-साथ एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अनूप गर्ग, सचिव नरेश गोयल, एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल आदि भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेगे । चार दिन तक चलने वाले सांग महोत्सव में कला प्रेमियों को लोक नाटक और हरियाणवी कला की एक प्रमुख विधा से रूबरू होने का अवसर  मिलेगा । विदित रहे कि एसडी कॉलेज के सांग को हाल ही में जोनल, इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल और रत्नावली में अव्वलता के साथ आँका गया है और सबने इसे सराहा है । इस उत्सव का उदेश्य ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के भाव को स्थापित करना है और यह महोत्सव हरियाणवी कला और कलाकारों को नए आयाम प्रदान करेगा । गुणवत्तापूर्ण और मनोविनोद से भरपूर इन सांगो को देखने के लिए एसडी कॉलेज आमजन को भी सादर आमंत्रित करता है और सभी से करबद्ध प्राथना करता है कि सभी इस विधा को देखने के लिए कॉलेज में पधारे ।     

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र का युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग हरियाणवी संस्कृति और इसकी धरोहरों को बढ़ावा देता है तथा नए एवं उभरते युवा कलाकारों को मौका देता है । उन्होनें कहा कि हरियाणा की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजन करना अपने आप में एक अदभुत कार्य है । इससे प्रदेश की संस्कृति और बोलचाल को न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि ग्रामीण प्रदेशो में भी गौरवता का सन्देश पहुंचेगा । प्राचार्य ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति काफी प्राचीन है परन्तु बदलते परिवेश में प्रदेश की संस्कृति अपनी पहचान खोती जा रही है और कहीं यह विलुप्त ही ना हो जाए । युवा वर्ग बेतुके संगीत और नए मूल्यों से खुद को भ्रमित कर रहा है । आज के युवाओं को प्रदेश की संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ही कुरुक्षेत्र विश्वविधालय इस प्रकार के महोत्सवो को आयोजित करता है । इस महोत्सव से कॉलेज के हर युवा विद्यार्थी को नया जोश, नई उमंग और भरपूर मनोविनोद मिलेगा इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है ।

इस अवसर पर डॉ संगीता गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक मित्तल भी  उपस्थित रहे ।  

Comments