Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


23 दिसंबर को पानीपत ग्रामीण में आम आदमी पार्टी पदयात्रा करेगी.

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 14, 2023 Tags: , , , ,

-गाँव ब्राह्मण माजरा 21 मेम्बरी कमेटी का शपथ सम्मान समारोह सम्पन्न: सुखवीर मलिक.

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा शुरू की गई पदयात्रा 23 दिसंबर को पानीपत ग्रामीण के इलाकों में पदयात्रा करेगी जिसको प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में की जाएगी । यह यात्रा हरियाणा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गावँ मे 21 मेम्बर कमेटी के शपथ ग्रहण एवम सम्मान समारोह किया जाना है। आज प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने गावँ ब्राह्मण माजरा मे सर्किल इंचार्ज  के सहयोग से  किया गया। सभी 21 मेम्बर उपस्थित का सम्मान किया और उनको परिचय (आइडेंटी कार्ड )पत्र दिये।

सुखबीर मलिक ने बताया अपने गांव में इन 21 मेंबर कमेटी का काम डोर टू डोर जाकर हर बूथ को मजबूत करना होगा। एवं पार्टी की नीतियां को घर-घर तक पहुंचाना होगा जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार आने में मदद मिलेगी। मलिक ने  गांव ब्राह्मण माजरा मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव  एडवोकेट अजय मलिक और कमेटी मेंबर को शपथ दिलाई और मौके पर सबके आइडेंटी कार्ड वितरित किए । जिनको सम्मान मिला वह है ब्राह्मण माजरा गांव सचिव के साथ शीशपाल मलिक कर्मवीर मीना देवी राजेश राजेश रामनारायण शर्मा रामनिवास रोहिल्ला चंद्रभान सुबये सिंह दिनेश वर्मा सोमबीर रोहिल्ला सत्यनारायण गुप्ता सूरज भिर सिंह देवी चंद गुप्ता विजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह दिनेश कुमार वर्मा सुरेंद्र लाल दयानंद अहलावत नरसिंह सुरेंद्र कुमार जितेंद्र वर्मा जितेंद्र रोहिल्ला बलवान सिंह ऋषि लाल रोहिल्ला किला देवी आनंद शर्मा डॉक्टर सुरेश चंद्र कलीराम कश्यप सत्यवान रोहिल्ला महावीर रोहिल्ला रामलाल सुभाष , महेंद्र  मेम्बर मौजूद रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य  सुखबीर मलिक , राजकुमार मुंडे देवेंन सलूजा सर्किल इंचार्ज शीशपाल मलिक सर्किल इंचार्ज कर्मवीर जाटल,राजेंद्र राठी होशियार सिंह वार्ड 6, संदीप मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments