जजपा नेता दिग्विजय चौटाला 28 जुलाई को पानीपत में लेंगे इनसो की मीटिंग.
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की मीटिंग पानीपत PWD रेस्ट हाऊस में हुई जिसका इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेद्र जैलदार ने किया इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जजपा प्रधान महासचिव भाई दिग्विजय सिंह चौटाला जी और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल 28 जुलाई को पानीपत स्काईलार्क में इनसो की जिला स्तरीय मीटिंग को संबोधित करेंगे। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जजपा प्रधान महासचिव भाई दिग्विजय सिंह चौटाला जी के प्रोग्राम को लेकर आज छात्र नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है सभी छात्रों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है और उस दिन चौटाला सहाब छात्रों की समस्या सुनेंगे और छात्रों को शिक्षण संस्थानों में आ रही समस्याओ का तुरंत समाधान करेगें और हरियाणा के कॉलेजों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव जो छात्रों का सबसे बड़ा मुद्वा हँ इसको लेकर छात्रों से विचार विमर्श करेगे और 6 अगस्त को हिसार में मनांए जाने वाले इनसो स्थापना दिवस के लिैए भी छात्रों को न्यौता देंगें इस अवसर पर राजेद्र सिह,सुमित खर्ब, रोहित लाला, प्रदीप शर्मा, दीपक, आकाश त्यागी, भरत छाबड़ा आदि छात्र मौजूद थे

Comments