Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


2024 में कांग्रेस सरकार बनाने में ओबीसी समाज निभाएगा अहम भूमिका- रामकिशन सैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : फरीदाबाद ब्यूरो- हरियाणा कांग्रेस ओबीसी के वरिष्ठ नेता रामकिशन सैन ने एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष रैली की सफलता पर बल्लभगढ़ सहित फरीदाबाद के तमाम लोगों का आभार जताया, जो तपती गर्मी में भी पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जी के ओजस्वी विचारों को सुनने पहुंचे। सैन ने यहां जारी प्रैस बयान में कहा कि रैली में जिस प्रकार से लोगांे मे उत्साह दिखा उससे यह स्पष्ट है कि हरियाणा की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और फरीदाबाद में रैली की सफलता से इसकी शुरूआत हो चुकी है। श्री सैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बिजली कटौती, भ्रष्टाचार तथा विकास को लेकर भाजपा सरकार पर जो प्रहार किए,  उससे सरकार की हवा निकल गई है, और अब वह अपनी कमियों को ढूढंने में लग गई है। उन्होने कहा कि रैली में ओबीसी समाज के साथ-साथ छत्तीस बिरादरीयों के लोगों ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया। और 47 डिग्री के तापमान में भी रैली में बैठे लोगांे का उत्साह कम नही हुआ। श्री सैन ने कहा कि इस रैली की सफलता से यह साबित हो गया कि 2024 मंे कांग्रेस हरियाणा में बहुमत से सरकार बनाएगी और ओबीसी समाज इसमें अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान रामकिशन सैन के राजनैतिक गुरू है। और उन्हे कंाग्रेस हाईकमान ने ओबीसी मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी दी है, और अब वह गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जहां समाज के लोगों को एकजुट कर रहे है। वहीं भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रहे है। विपक्ष आपके समक्ष रैली के आयोजन से पूर्व रामकिशन सैन ने सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का गर्मजोशी से स्वागत किया था और इस दौरान ओबीसी समाज के लोगों ने रामकिशन सैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनका आभार जताया था इस मौके पर कुलदीप केडी, लौकीराम प्रजापति, तेलूराम जांगड़ा राजेन्द्र पाल, राहुल ठाकुर, सुरेश भालोट आदि नेतागण मौजूद थे।

Comments