Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं के समाधान में अधिकारी यस या नो के फार्मूले पर हो गंभीर: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 17, 2024 Tags: , , , , , ,

-जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में कड़ाके की ठंड में समस्या लेकर पहुंच रहे हर वर्ग के महिला व पुरूष
-समाधान शिविर में आई 88 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश
-उपायुक्त की आम जन से अपील सर्दी के मौसम में स्वस्थ्य के प्रति रहे सचेत, मोटे अनाज का करें उपयोग

BOL PANIPAT , 17 दिसंबर। जनता समाधान शिविर हरियाणा सरकार के सफल आयोजनों में शुमार हो चुका है। कड़ाके की ठंड को तिलाजंलि देकर हर वर्ग के जरूरतमंद महिला व पुरूष रोजाना समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर दस्तक देते है। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि शिविर में पहुंच रही समस्याओं का पहले अधिकारी अध्ययन करते है व बाद में निर्धारित समय में उनका निदान करते है।
  उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समस्याओं के समाधान में यस या नो का फार्मूला अपनायें। जनता को किसी भी तरह की तकलीफ न दे अगर समस्या का समाधान देरी से होता है तो वह जनता के साथ अन्याय ही समझा जाता है। उपायुक्त ने फैमली आईडी, पैंशन, बिजली पानी व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं से ताल्लुक रखने वाले विभागों को निर्देश दिए कि वे तत्काल समस्याओं पर संज्ञान लेकर उसका निस्तारण करे।
    उपायुक्त ने आम जन को भी समाधान शिविर में आहवान किया कि वे अगर बाईक पर अगर बाहर निकलते है तो हैलमेट का प्रयोग करें व अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता करें व मोटे अनाज का प्रयोग भी उपयोग कर इस कड़ाके की ठंड में अपने को मजबूत बनायें।
      शिकायतकर्ता फतेह सिंह, राजेन्द्र, प्रताप, पाई देवी, मन्नू ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि वे खोतपुरा के रहने वाले है व गांव में चोरा माईनर का पानी आता है व पानी में कैमिकल है। इस पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे प्रभावित नल्के व नल्कूपों का पानी दूषित हो चुका है जोकि पीने लायक नहीं रहा। उन्होंने माईनर को पक्का करवाने की मांग की। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
  उपायुक्त ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए रामभज वासी झटटीपुर की समस्या पर संज्ञान लेते हुए इसराना की पंचवटी कॉलोनी में स्थित मकान पर गेट लगवाने के मामले का अध्ययन करने के डीटीपी को निर्देश दिए व उपरोक्त स्थान पर निरीक्षण कर शीघ्र ही रिपोर्ट देने की बात कही।
    शिकायतकर्ता सरला देवी जो मिड -डे- मिल वर्कर है ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वह भापरा प्राईमरी स्कूल में कार्यरत है लेकिन स्कूल तक पहुंचने का कोई ठोस जरिया नहीं है। उन्हें पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से राजकीय विद्यालय पावटी में स्थानातंरत करने की अपील की। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
    शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार अरोडा वासी असंध रोड ने उपायुक्त से लाल बत्ती से असंध पुल तक पानी की पाईप लाइन बिछाने की मांग की। उपायुक्त ने उनकी समस्या की गंभीरता को जानते हुए संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रार्थी राम कुमार वासी संजय बस्ती ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उसकी आयु 70 वर्ष है लेकिन अभी तक उन्हें वृद्घा पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
      इस मौके पर एसपी लोकेन्द्र सिंह, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश,जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप,  डीएसपी सतीश वत्स, डीएसडब्लयू जयपान हुडडा, डीडीपीओ मनिष मलिक, एलडीएम राजकुमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक संजय आंतिल, पशु चिकित्सक डॉ.माणिक, डॉ.अशोक लोहान, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीएफओ विजय लक्ष्मी, मतस्य अधिकारी मदन मोहन, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments