अधिकारी जनता का सेवक समझा कर करें आम जन की समस्याओं का समाधान: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया.
-समाधान शिविर में कार्य की प्रगति को लेकर रोजाना हो रही समीक्षा
-शिविरों के प्रति लोगों का लगातार बढ़ रहा रूझान, 80 प्रतिशत से ज्यादा समस्याओं का रोजाना हो रहा मौके पर समाधान
-समाधान शिविर में 275 शिकायतकर्ताओं ने रखी समस्याएं, 71 का मौके पर समाधान
BOL PANIPAT , 26 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर निदान करने को लेकर उपमण्डल व जिला स्तर पर लगाये जा रहे समाधान शिविर सफलता की गाथा कहने लगे हैं। शिविरों के प्रति लोगों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। समाधान शिविरों में समस्याएं लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं को प्रशासन द्वारा पूरा आदर सम्मान दिया जा रहा है उनकी समस्या का मौके पर समाधान किया जाता है। अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए जाते हैं कि वे किसी भी प्रकार की कौताही न बरतें व शिकायतकर्ता की शिकायत को न केवल सुने बल्कि उसका कम से कम समय में निदान करें। इन शिविरों में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 9 बजे से 11 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनते हैं व अधिकारियों के सहयोग से उनका निदान भी करते हैं। जिले में ये समाधान शिविर लोगों में एक विशेष पहचान बनाने में कामयाब होते जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जो समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उन पर रोजाना समीक्षा की जा रही है व अधिकारियों से जवाब लिया जा रहा है। सम्बंधित अधिकारियों से समस्या के समाधान में हो रही देरी का कारण पुछा जाता है। उपायुक्त ने कहा कि वे जनसेवक की तरह कार्य कर रहे हैं व इन समाधान शिविरों में अधिकारियों के सहयोग से 80 प्रतिशत से ज्यादा समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है। कुछ समस्याएं ऐसी है जो मुख्यालय से सम्बंधित है उनका भी समाधान निश्चित है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि शिविर में अधिकारी रूचि लेकर आमजन की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इन समाधान शिविरों में ज्यादा संख्या वृद्धों, महिलाओं व दिव्यांगजन की घटती बढती रहती है। जिन लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान होता है उनका प्रशासन फूल की मालाएं पहनाकर स्वागत भी करता है। उपायुक्त ने बताया कि जो अधिकारी इन समस्याओं के समाधान में रूचि नही ले रहे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी व जो अधिकारी देरी से पहुंचते हैं उनके खिलाफ अनुशासनहिनता के तहत एक्शन लिया जायेगा। रोजना अधिकारियों की हाजिरी ली जा रही है।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे शिविर में निसंकोच होकर अपनी समस्या को रखें। समाधान करना प्रशासन का कार्य है। उपायुक्त ने इस मौके पर अमरूत योजना के सम्बंध में पिछले ढाई वर्ष में किए गए विकास कार्यो की प्रगति जानी व जांच करने व अनियमितताएं मिलने पर ठेकेदार के विरूद्ध ठोस कार्यावाही करने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायतकर्ता जो समालखा से तालुक रखते हैं ने बताया कि पिछले दिनों उनकी दुकान में आगजनी हुई थी जिसमें उनका भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग शिकायत के माध्यम से की। उपायुक्त ने यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता को शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच करने व उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायतकर्ता सींक निवासी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्हें बिजली का क्नैक्शन दिया गया था लेकिन अब तक बिजली की तारे नही लग पाई है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से बिजली के खम्बे लगवाने का अनुरोध किया। शिविर में चार महिलाओं की समस्या का मौके पर निदान हाने पर सीटीएम टीनू पोसवाल ने फूलों की मालाएं पहना कर स्वागत किया। एक अन्य शिकायत जोकि गांव पावटी वासी सुभाष चंद द्वारा की गई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया को अनुरोध किया कि उन्होंने बैंक ऑफ बडौदा से करीब 250 गज का प्लाट लिया था। बैंक अधिकारियों ने अपना कब्जा लेने की बजाय बोली कर सुभाष चंद को वह प्रोपर्टी बेच दी। इस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से बैंक ऑफ बडौदा एलडीएम के माध्यम से सम्बंधित पार्टी को एनडीसी प्रदान कर रजिस्ट्री करवाए और कब्जा दिलवाए अन्यथा बैंक ऑफ बडौदा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत ,पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ. पंकज, सीटीएम टिनू पोशवाल, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, डीआरओ रणविजय सुल्तानियां, सीएमओ जयंत आहुजा, कूषि विभाग से डॉ. राजेश, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक,डीडीपीओ विशाल पारासर ,एलडीएम तुलाराम, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा आदि मौजूद रहे।

Comments