अधिकारी अपने कार्य में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 19 नवंबर। जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की पैक्स संगणी करण संबंधी बैठक बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में उपायुक्त डॉ. दहिया ने परियोजना की नियमित समीक्षा, विभागीय समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को पैक संगणीकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुए गति लाने के लिए कहा। बैठक में उपायुक्त को जिला में संचालित संगणीकरण परियोजना की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
बैठक में जीएम कोऑपरेटिव सोसाइटी तनवीर ने बताया कि जिले की कुल 45 पैक्स में से 32 का संगणीकरण पूर्ण कर उन्हें पैक्स के रूप में कार्यरत कर दिया गया है। अब शेष 12 पैक्स जिनके 31 मार्च तक के लेखापरीक्षण अभिलेख उपलब्ध हैं, को संगणीकरण हेतु प्रस्तावित किया जा रहा है। वहीं इसराना पैक्स के वर्ष 2024-25 के ऑडिट अभिलेख पर भी चर्चा हुई।
बैठक में अनुरोध किया गया कि लेखा परीक्षित पैक्स के प्रस्ताव को राज्य स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिती को भेजा जाए, ताकि इन्हें केंद्र प्रायोजित पैक्स संगणीकरण परियोजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा सके। बैठक में महाप्रबंधक सहकारी बैंक तनवीर मोर, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितिया संदीप खटकड़ सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments