Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


मिल संचालन में पारदर्शिता, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 29, 2026 Tags: , , , , ,

-जिला सचिवालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक, 12 सूत्रीय एजेंडे पर मंथन

-पानीपत शुगर मिल से जुड़े अहम फैसलों की तैयारी, बोर्ड बैठक से पहले एजेंडे पर चर्चा

-कर्मचारियों की सुविधाओं से लेकर मिल की संपत्ति बिक्री तक, 12 मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

-शुगर मिल व आसवनी इकाई से जुड़े प्रस्तावों पर प्रशासन सख्त, संबंधित विभागों को दिए निर्देश

BOL PANIPAT , 29 जनवरी। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पानीपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल लिमिटेड से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कुल 12 सूत्रीय एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें मिल एवं आसवनी इकाई के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने, पदोन्नति से जुड़े मामलों तथा रिक्त पदों पर भर्ती की शक्तियों को लेकर अहम प्रस्ताव शामिल रहे।

    बैठक में इसके अलावा बाहरी गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने की खरीद पर ड्राइनेस प्रतिशत की सीमा, पुराने व अनुपयोगी प्लांट व मशीनरी की ई-टेंडर के माध्यम से बिक्री, पुरानी मिल एवं आसवनी इकाई की सिविल संरचनाओं की नीलामी, तथा मोलासिस की बिक्री से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गन्ने की ड्राइनेस की वास्तविक प्रतिशत सीमा पहले से स्वीकृत सीमा के भीतर रही है, ऐसे में इस विषय पर प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित रखने का सुझाव दिया गया।

इसके साथ-साथ पुराने शुगर मिल परिसर में जमीन के नीचे दबी रेल लाइन को हटाने एवं निकली मिट्टी को नई शुगर मिल परिसर में स्थानांतरित करने, शुगर ग्रेडर के एक्साइटर की मरम्मत ओईएम के माध्यम से कराने तथा कार शेड निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंथन हुआ। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बैठक में मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रस्तावों पर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल के संचालन में पारदर्शिता, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, एम डी शुगर मिल संदीप कुमार के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Comments