Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी आत्मबल का करें उपयोग: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 26, 2025 Tags: , , , , ,

-लोगों के विश्वास पर खरा उतरता जनता समाधान शिविर

-अधिकारी समस्याओं का गहनता से अध्ययन कर, तत्काल करें समाधान: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र

-शिविर में पहुंची 43 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 26 जून। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भर में सोमवार व वीरवार को आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का जिस तीव्र गति से समाधान हो रहा है, उससे आमजन खुश है। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं के निदान को लेकर और गंभीरता से अपने आत्मबल का प्रयोग करें। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता समाधान शिविर में जो समस्याएं आ रही हैं, उनका निश्चित समय अवधि में समाधान करें। आमजन पर सरकार के इस कार्यक्रम का बड़ा प्रभाव है। इसलिए जो समस्याएं इसमें प्राप्त होती हैं, उन पर व्यक्तिगत रूची लें।

  पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए। सम्बन्धित अधिकारी शिविर में आने वाली समस्याओं का गहनता से अध्ययन करें व जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें। ये जनता समाधान शिविर जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जा रहे हैं।

निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि इन जनता समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का समाधान जितना तीव्रता से होगा, आमजन की नजर में प्रशासन की छवि और बेहतर बनेगी।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि इन जनता समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों की प्रशासन के प्रति गहरी आस्था है। हमें उनके इस विश्वास को कायम रखना है।

  समाधान शिविर में प्रार्थी पवन व उसकी पत्नी वासी सिवाह ने बताया कि वह दोनों विकलांग है वह उनके घर पानी की समस्या है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग से पानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने कार्रवाई करने की निर्देश दिए। समाधान शिविर में बिजेंदर जो विकलांग है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति बहुत ही निर्मम बनी हुई है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को ध्यान देने का के निर्देश दिए।

  प्रार्थी दिनेश वासी सनौली खुर्द ने अवैध रूप से संचालित किये जा रहे सब्जी के केंद्र को बंद करवाने की अपील प्रशासन से की। उन्होंने अवैध रूप से चल रही सब्जी मंडी के दुषपरिणाम से भी प्रशासन को अवगत कराया।

  एक अन्य शिकायतकर्ता मीनू ने अपनी फैमिली आईडी से मीटर हटवाने की अपील की। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 43 समस्याएं पहुंची, जिनका उपायुक्त ने तत्काल समाधान करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, डीएसपी सतीश वत्स, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुण्डू, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी एसडीओ वीरेंद्र दहिया, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी, डीपीओ परमिंदर कौर, पुलिस कम्पलैंट अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से संजीव शर्मा व जोगिन्द्र आदि मौजूद रहे।

Comments