स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ रोगी खोज अभियान में करें सहयोग:डीसी
BOL PANIPAT , 30 अप्रैल। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि वे सभी स्वास्थय विभाग द्वारा आयोजित कुष्ठ रोगी खोज अभियान में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थय विभाग द्वारा कुष्ठ रोगी खोज अभियान जिला में 1 मई से 14 मई तक चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान 500 टीमें 1.49 लाख घरों में जाकर 7.58 लाख की आबादी को कवर करेंगी।

उन्होंने विशेष तौर पर शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायत विभाग, नगर निगम, नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर पहुंचकर कुष्ठ रोग के लक्षणों की जांच की जायेगी और लोगों को कुष्ठ रोग के बारे जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की और से इस अभियान में 86 एएनएम और आशा वर्कर्स सहित वालंटियर पूरी निगरानी रखेंगी। जिला स्वास्थ्य विभाग की और से इस अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.ललित वर्मा रहेंगे।

Comments