Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी नव वर्ष 2025 में अच्छा करने के संकल्प के साथ करें कार्य: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 31, 2024 Tags: , , , , ,

-अधिकारी कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करने का करें प्रयास
-समाधान शिविर में आई  73 समस्याएं, उपायुक्त ने दिये समाधान करने के निर्देश
-समाधान शिविर में पैंशन विभाग, पुलिस विभाग व क्रीड से संबंधित समस्याएं आई

BOL PANIPAT, 31 दिसबर। हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर में वर्ष के अंतिम दिन जिला सचिवालय के  सभागार में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जो भी कार्य करें आत्मविश्वास व हौंसले के साथ करें। आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। हमें पुराने वर्ष से कुछ सीखना चाहिए व नये वर्ष में अच्छा करने के लिए कुछ संकल्प लेने चाहिए। बीता हुआ हर पल एक नई सीख देकर जाता है। उपायुक्त ने कहा कि  भगवान पर भरोसा करें और बॉस के मार्ग दर्शन में देश को आगे बढ़ाये।
      उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी की तरक्की व उनकी सेहत में इजाफा हो ऐसी कामना के साथ सभी का अभिनंदन किया। उपायुक्त ने कहा कि हमें अपने कार्यों को पूजा की तरह करना चाहिए। इससे कार्य के प्रति रूचि बढ़ती है और कार्यो में सफलता मिलती है। उन्होंने शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिविर में पहुंची पुरानी शिकायतों पर भी संज्ञान लिया व शिविर में जो समस्याएं आ रही है उनके निदान में और गति प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
        उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जन कल्याण की भावनाओं को लेकर आयोजित किये जा रहे है। इनका सीधा संबंध आम जन से है। हमें उनकी भावनाओं की कद्र करके उनकी समस्याओं का निदान ईमानदारीपूर्वक करना चाहिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में सभी विभागों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए।
      समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे रोहित वासी उग्रा खेड़ी ने उपायुक्त से उपायुक्त से अनुरोध किया कि वह गरीब आदमी है। उनका बिजली का बिल 2 लाख 71 हजार 671 रूपये आया है। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने उपायुक्त से बिजली बिल ठीक करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने यूएचवीबीएन के एसई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।  
      शिकायतकर्ता जोगेन्द्र सिंह ने एचएसवीपी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सैक्टर 25 में उनके मकान के सामने 300 बसों के संचालकों ने अपनी बसों को पार्क कर दिया है। उन बसों की सवारियां हमारे घरों के सामने शौच करके गंदगी फैलाते है। जिसकी वजह से चारों तरफ बदबू फैल गई है व पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      प्रार्थी मुस्कान वासी सिवाह ने आरोप लगाया कि एक साल से गैस सिलेंडर लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। लेकिन अभी तक उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया है। उपायुक्त ने खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता चेतन सिंह वासी अंसल सीटी ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि अंसल सीटी में गलियां व स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  उपायुक्त ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
        शिकायतकर्ता गोपाल वासी कलंदर चौंक ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी पुत्री कुसुम की मंदबुद्घी पैंशन बनी हुई है लेकिन 13 महीने से उन्हें पैंशन नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से 13 महीने की पैंशन दिलवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीएसडब्लयूओ को निर्देश दिए कि वे इस पर संज्ञान लें व जहां त्रुटि है उसे अतिशीघ्रता से दूर करें। शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग, पैंशन विभाग व क्रीड से संबंधित आई। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने कार्य में और तेजी लायें व कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें।
    इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मï प्रकाश, नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया,पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल,डीडीपीओ मनिष मलिक, हुडा एसडीओ सुबेसिंह, आरटीए डॉ.नीरज, आयुर्वेद अधिकार संजय, डिपटी सीईओ कंचन,आई टी आई के प्रिंसीपल डॉ. कृ ष्ण, पशुपालन विभाग के डॉ.अशोक, डीटीपी सुनील आंतिल,मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments