Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का अधिकारी करें जड़मूल से समाधान: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 17, 2025 Tags: , , , , ,

-जिला परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी ने की शिविर में आने वाली समस्याओं की समीक्षा।

-लंबित समस्याओं को अधिकारी समय पर करें निस्तारण: एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश।

-वीरवार को समाधान शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 178 समस्याएं, उपायुक्त ने दिये समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT, 17 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है। वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारियों को अब समस्याओं के समाधान को लेकर और गति प्रदान करनी होगी। कार्य में और दक्षता लाये व समय पर समस्याओं का समाधान करें। समाधान शिविर में आने वाली रोज की समस्याओं का कम से कम समय में समाधान होना चाहिये। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर उनका हल करना उनकी प्राथमिकता है।  उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सूझबूझ से काम लेकर समस्याओं का समाधान करें। अधिकारियों का जज्बा समस्याओं के समाधान मेें दिखाई देना चाहिए। इसपर और ध्यान देने की आवश्यकता है। शिविर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने सम्बंधित विभागों के समस्याओं की समीक्षा की।

      समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश व निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जिस विभाग में ज्यादा समस्याएं लम्बित है। उस विभाग के अधिकारी की ज्यादा जिम्मेदारी बनती है। नैतिकता से इस पर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर के साथ जुडकऱ पूरी कार्यवाही का आंकलन कर चुके हैं। हालांकि हम अच्छी स्थिति में हैं। हमें इसमें और भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना है। समाधान शिविर में पुलिस, पैंशन विभाग के अलावा अन्य कई विभागों से जुड़ी 178 समस्याएं वीरवार को समाधान शिविर में विभिन्न नागरिकों द्वारा दी गई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग से अनेक समस्याओं का मौके पर समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को और अधिक तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में पुलिस विभाग से सम्बंधित पहुंची समस्याओं की सुनवाई करते हुए उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जिसमें लाजमी रूप से समस्याओं का आना जारी रहता है लेकिन हमें इसमें ढिलाई नही बरतनी चाहिए। सम्बंधित थाने अधिकारियों को जो समस्याएं नियमित रूप से मिल रही है। उनका कम से कम समय में समन्वय स्थापित करके समाधान निकालना है।

शिविर में प्रार्थी श्री भगवान ने 50 साल पुरानी जर्जर लाईन की तारों को बदलने के लिए अनुरोध किया। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के एस.ई को जांच के निर्देश दिए। इसी विभाग से जुड़ी एक अन्य समस्या में जतिन मल्होत्रा ने उपायुक्त से बिजली का बिल ठीक करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने यूएचबीवीएन के एस.ई को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी मधु वासी मंजलीश पार्क आदर्श नगर में उपायुक्त से हाऊस टैक्स ठीक करवाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि निगम में कई बार ऑनलाईन आवेदन किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हुआ। उपायुक्त ने सीएमसी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में पी.पी. कपूर ने हम्यून कॉर्पोटिव सोसायटी के सम्बंध में उपायुक्त से इस मामले को लेकर सीबीआई व ई.डी. जैसी केन्द्रीय एजेंसियों से जांच करवाने की मांग रखी। इस सन्दर्भ में उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।

  प्रार्थी आत्मप्रकाश ने उपायुक्त से हैप्पी कार्ड दिलवाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मार्च 2024में उन्होंने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था जोकि मंजूर भी हो गया था लेकिन अभी तक उसका वितरण नही हो पाया है। उपायुक्त ने जीएम रोड़वेज को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। प्रार्थी मुनेश वासी सिवाह ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने अवैध कब्जे के चलते जो समस्या उत्पन्न हुई उसका हवाला दिया। उपायुक्त ने डीआरओ को इस सम्बंध में जांच के आदेश दिए। प्रार्थी दर्शना ने रजिस्ट्री के उपरांत इंतकाल चढ़वाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीआरओ को जांच के आदेश दिए।

      प्रार्थी सुनीता ने फसलों के मुआवजा दिलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को उनकी फसल में आग लग गई व 1.5 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने अपनी स्थिति को प्रशासन के सामने रखा व मुवावजे की मांग की। उपायुक्त कृषि अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी सत्या कुमारी वासी हथवाला ने बताया कि वह शहीद परिवार से तालुक रखती है। उनके पति सीमा सुरक्षा बल 89 बटालियन की तरफ से सिविल अस्पताल में टी स्टॉल के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। उपायुक्त ने जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

        प्रार्थी कमलेश वासी खण्डरा ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की राशि की किस्त जारी करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने सीईओ जिला परिषद को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी जसविन्द्र कौर वासी रैरकला ने उपायुक्त से लाड़ली पैंशन चालू करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जून 2023 से उनकी पैंशन बंद है। पैंशन के लिए कई बार सम्बंधित अधिकारियों को अनुरोध किया लेकिन अभी तक किसी भी तरह का समाधान नही हो पाया है। उपायुक्त ने समाधान करने के निर्देश दिए। प्रार्थी कमलेश वासी पुरेवाल कॉलोनी ने विधवा पैंशन बनवाने के लिए अपील की। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

      इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीटीएम टिनू पोशवाल, उपुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स , डीटीओ हजारा सिंह,डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता,एलडीएम राजकुमार, खेल प्रशिक्षक सुषमा, पुलिस कैम्लेंड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments