Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन ऐप डॉउनलोड करवाकर किक्रेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम चलवाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर युवक से दो मोबाइल फोन बरामद कर अभियोग दर्ज किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 11, 2025 Tags: , , , , ,

मोबाइल जांच के लिए पंचकुला साइबर फॉरेंसिक लैब भेज दिए, रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

BOL PANIPAT : 11 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन ऐप डॉउनलोड करवाकर किक्रेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम चलवाने की गुप्त सूचना पर सेक्टर 11 में दबिश देकर युवक से दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपित की पहचान मनोज उर्फ मोनू निवासी सेक्टर 11 के रूप में हुई। आरोपित के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में बीएनएस की धारा 318 (4), आईटी एक्ट व गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने दोनों मोबाइल जांच के लिए पंचकुला साइबर फॉरेंसिक लैब भेज दिए। जांच के बाद पता चलेगा यह नेटवर्क कहा से जुड़ा है। इसमें और कितने लोग शामिल है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के बताया कि थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय को 8 जनवरी की देर शाम गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 11 निवासी मनोज उर्फ मोनू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना अनुमति के ट्रेडवेक्स व अन्य वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन ऐप डॉउनलोड करवाकर किक्रेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम चलवाने का कार्य करता है। जिससे जिला के काफी लोगा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है।
थाना प्रभारी द्वारा मामला उनके संज्ञान में लाया गया। और थाना साइबर क्राइम में तैनात सब इंस्पेक्टर योगेश के नेत्रत्व में एक टीम गठित कर जिसमें मुख्य सिपाही मोनिंद्र, महिला मुख्य सिपाही सुनीता व सिपाही पंकज को शामिल कर आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने सेक्टर 11 स्थित घर पर दबिश दी। आरोपी पुलिस टीम को देखकर अंदर की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनोज उर्फ मोनू पुत्र हरिश लाल निवासी सेक्टर 11 के रूप में बताई।
पूछताछ करने पर आरोपित ने पुलिस को बताया उसके पास दो मोबाइल फोन है। इनके द्वारा वह ऑनलाइन क्रिकेट मेच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम की वेबसाइट ट्रेडवेक्स को ऑपरेट करता है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा की इससे युवा वर्ग पथ भ्रष्ट होकर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होते है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के साथ इस प्रकार से वित्तीय धोखाधड़ी हुई है तो वह निशंकोच पुलिस को शिकायत दे। आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments