ट्रैफिक पुलिस पुराना बस अड्डे पास ऑटो व ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक.
BOL PANIPAT , 08 दिसंबर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में जिला यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर यातायात वेस्ट जोन इंचार्ज एएसआई संदीप व उनकी टीम द्वारा सोमवार को पुराना बस अड्डे के सामाने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित कर ऑटो व ई रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
इंचार्ज एएसआई संदीप ने इस दौरान चालकों को ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही चालको से अपील की गई कि वे हमेशा निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें, सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि सड़क पर अनुशासन व सुरक्षित माहौल भी बनेगा।
उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे सड़क पर संयम और धैर्य का परिचय दें तथा दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

Comments