खेल उपलब्धियों के आधार पर अनुसूचित जाति और दूसरे छात्र/छात्राओं से सम्बंधित आवेदन पत्र आमंत्रित
BOL PANIPAT , 9 मार्च। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल उपलब्धियों के आधार पर अनुसूचित जाति और दूसरे छात्र/छात्राओं से सम्बंधित आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ये खेल उपलब्धियां एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के मध्य होनी चाहिए।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाडिय़ों को ये खेल छात्रवृतियां दी जाएगी इसके लिए पारिवारिक आय दो लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
आवेदन पत्र विभाग की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन से डाउनलोड किया जा सकता है। इसी के साथ-साथ सामान्य वर्ग के खिलाडिय़ों को विभाग द्वारा स्कूल तथा कॉलेज के खिलाडिय़ों के लिए खेल छात्रवृति दी जाएगी। इस सम्बंध में भी उक्त वैबसाईट से आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
उपरोक्त आवेदन पत्रों को 11 मार्च तक स्थानीय शिवाजी स्टेडियम स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है। इस सम्बंध में अधिकार जानकारी के लिए व्यक्तिगत स्तर के साथ-साथ 0180-2650702 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments