होली पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को लेकर बैठक की
BOL PANIPAT : (9 मार्च) श्री सनातन धर्म संगठन की एक बैठक आज कांशी गिरि मन्दिर में होली पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि शोभयात्रा 18 मार्च को सुबह 8 बजे सतजीन्दा कल्याणा से प्रारंभ होकर सनौली रोड, भीम गोडा चौक और नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर भगत मूलचन्द वार्ड नं. 3 में संपन्न होगी।
\ प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने इस अवसर पर अपील की है कि होली के अवसर पर कृत्रिम तथा हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें तथा केवल प्राकृतिक रंगों एवं गुलाल का इस्तेमाल करें ।उन्होंने कहा कि 27 मार्च को पर्व सूची निर्माण को लेकर ब्राह्मण सम्मेलन श्री जगन्नाथ मंदिर, पशु हस्पताल रोड पर होगा जिसमें नगर के विद्वान ब्राह्मण भाग लेंगे।
इस अवसर पर राम नारायण रावल, कृष्ण गोपाल सेठी, डा. रमेश चुघ, मदन डुडेजा, अशोक नारंग, वेद शर्मा, सतनाम दास मिगलानी, कृष्ण मुरारि चुघ, तीर्थ लाल सेठी, कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, कृष्ण मनचंदा, युधिष्ठिर शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाश लूथरा, लीला कृष्ण भाटिया, हरीश खुराना, सतीश गुप्ता, युद्धवीर रेवड़ी आदि उपस्थित थे।

Comments