Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हुड्डा कॉलोनी में नामचर्चा के अवसर पर जरूरतमंदों को राशन एवं भोजन वितरित कर निभाया मानवता का फर्ज। 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 30, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 168 मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत आज नामचर्चा कार्यक्रम के दौरान 28वां कार्य “फूड बैंक” सफलतापूर्वक किया गया।  इस सेवा कार्य के अंतर्गत कॉलोनी की साध-संगत द्वारा 21 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई, साथ ही सभी को भोजन भी प्रेमपूर्वक परोसा गया।  यह परमार्थी सेवा कॉलोनी के 15 मेंबर भाई नरेंद्र (पप्पू) बरेजा द्वारा अपनी पूज्य माता जी की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में की गई। उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि बताया।  इस अवसर पर कॉलोनी की प्रेमी समिति के सदस्यगण एवं भारी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही और एकजुट होकर मानवता की सेवा में सहभागिता निभाई।  “इंसानियत ही सच्चा धर्म है” के संदेश को आत्मसात करते हुए यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, सहयोग और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण बना।

Comments