हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई.
BOL PANIPAT : 25 अगस्त। हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को तोहफ़ा दिया गया है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में महिलाएं और बच्चे फ्री में सफर कर सकेंगे। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदान की गई है। महिला अपने साथ 15 साल तक के बच्चें की भी फ्री में बस में ले जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली बसों में भी यह सुविधा लागू होगी।

Comments