हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जायेगा हॉकी मैच/मैत्री मैच तथा साइकिल रैली/ मैराथन दौड़ का आयोजन
BOL PANIPAT : 28 अगस्त। जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग द्वारा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर हॉकी मैच/मैत्री मैच/मैत्री मैच तथा साइकिल रैली/ मैराथन दौड का आयोजन करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को प्रात: 9 बजे आर्य कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, जीटी रोड में हॉकी मैच का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को प्रात: 9 बजे शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाऊन में वालीबाल, खो-खो तथा कबड्डी मैच का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रात: 10 बजे शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाऊन, पानीपत से गोल मार्किट से वापिस शिवाजी स्टेडियम तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Comments