Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस क्लब के अंतर्गत पौधारोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at May 8, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस क्लब के अंतर्गत पौधारोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल संजू अबरोल ने की और कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस प्रभारी ग्रीनमैन सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार की देखरेख में हुआ। प्रोफेसर दलजीत कुमार ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इको क्लब और रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में हर्बल बॉटनिकल गार्डन में नव -दम्पति एम.ए द्वितीय वर्ष इतिहास का छात्र विजय और एम.ए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र की छात्रा मोनिका के हाथों लसोडा का पौधा रोपित गया नई पहल का शुभारंभ किया गया।प्रिंसिपल संजू अबरोल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव कल्याण के अतिमहत्वपूर्ण काम करती है युद्ध हो, महामारी हो, प्राकृतिक आपदा हो सभी मे रेडक्रॉस वर्षो से मानव कल्याण के काम करती आ रही है। नव दम्पति ने पौधारोपण के दौरान शपथ ली कि जीवनभर प्रोफेसर दलजीत कुमार की मुहिम से जुड़कर जीवन के हर अच्छे पल पर पौधारोपण करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। प्रोफेसर दलजीत कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस मानव जाति को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करती है हमने रेडक्रॉस के माध्यम से पौधारोपण के साथ बेजुबान पक्षियों को बचाने के अभियान को भी रेडक्रॉस क्लब में जोड़ा है। इस दौरान डॉ सरोज चौहान, डॉ बृजेश बराड़, डॉ सोनिया दहिया, डॉ. तकदीर सिंह, पालेराम, राकेश,अनिल माली सहित 20 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Comments