सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 2510 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 25 सितम्बर 2023, थाना चांदनी बाग कृष्णा गार्डन गली नंबर 4 में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 2510 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा गार्डन गली नंबर 4 में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी को कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2510 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रिंकू उर्फ टिंकू निवासी ढुराना सोनीपत के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments