Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 2220 रूपए की नगदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 सितम्बर 2022, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक के पास सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 2220 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र राजकुमार निवासी खटीक बस्ती हाल विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया बुधवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर विद्यानंद कॉलोनी के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक के पास एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौक पर पहुंची और आड में छुपकर टीम में तैनात ईएचसी राजेश कुमार को बोगस ग्राहक बनाकर आरोपी युवक के पास भेजा। ईएचसी राजेश द्वारा इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 2220 रूपए बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुनील पुत्र राजकुमार निवासी खटीक बस्ती हाल विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments