Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 4800 रूपए की नगदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2022, थाना किला पुलिस की टीम ने दलबीर नगर में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 4800 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि पुत्र मनवीर सिंह निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया रविवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर वर्मा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रमेश नगर गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौक पर पहुंची और आड में छुपकर टीम में तैनात ईएसआई सुबेराज को बोगस ग्राहक बनाकर आरोपी युवक के पास भेजा। ईएसआई सुबेराज द्वारा इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे आरोपी को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 4800 रूपए बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रवि पुत्र मनवीर सिंह निवासी कुटानी रोड पानीपत के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना किला में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments